DNP India Hindi

Bhagwant Mann: युवाओं के लिए मान सरकार का बड़ा फैसला, बिजली बोर्ड कौशल विकास के लिए 2600 ट्रेनियों की होगी भर्ती; ऊर्जा मंत्री ने दी अहम जानकारी

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann, Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बीते 3 सालों के दौरान राज्य में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्रों में भी कई बड़ी पहल की हैं। मान सरकार का हालिया फैसला पंजाब के लोगों को बड़ी राहत प्रदान कर सकता है। मान सरकार में बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को आप सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी।

Bhagwant Mann सरकार ने टेस्ट रिपोर्ट देने की शर्त समाप्त की

पंजाब के ऊर्जा मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि मान सरकार ने 50 किलोवाट तक के कनेक्शनों के लिए टेस्ट रिपोर्ट देने की शर्त समाप्त कर दी है। इससे बड़े कनेक्शनों के लिए प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। इससे पंजाब के कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टरों के लोगों को अब टेस्ट रिपोर्ट पंजाब के सरकारी विभाग में जमा नहीं करनी होगी। मान सरकार के नए आदेश के तहत अब ऐसे उपभोक्ता खुद ही स्व घोषणा पत्र जमा करके बिजली कनेक्शन हासिल कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से उद्योगपतियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही अब लोगों को फीस से भी छुटकारा मिलेगा।

वहीं, पीएसपीसीएल यानी पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड ने अपने सर्कुलर में कहा कि किसी उद्योग में ट्रांसफॉमर लगा है और उसमें बिजली का लोड बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए मुख्य विद्युत निरीक्षक के वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि मान सरकार के इस फैसले से उद्योगों से जुड़े लगभग 60 से 70 फीसदी उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकता है।

भगवंत मान सरकार 2600 ट्रेनियों को बिजली बोर्ड कौशल विकास में करेगी भर्ती

इसके अलावा, पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि युवाओं के लिए मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चंडीगढ़ में मान सरकार के मंत्री ने युवाओं को खुशखबरी देते हुए कहा कि सरकार बिजली बोर्ड कौशल विकास के लिए 2600 प्रशिक्षुओं की भर्ती करेगी। एक साल के प्रशिक्षण के दौरान 7700 रुपये प्रति माह दिए जाएगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी ट्रेनियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे वे कहीं भी काम कर सकेंगे।

Exit mobile version