DNP India Hindi

Bhagwant Mann सरकार पंजाब के लोगों को हर सुविधा देने के लिए कमिटेड, 44 हजार किलोमीटर की सड़कों का हुआ कायापलट; पढ़ें पूरी खबर

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार बीते 3 साल से अधिक टाइम से लगातार जनता की सेवा में लगी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सूबे के निवासियों की हर परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में राज्य के सड़क नेटवर्क को बेहतर करने की दिशा में आप सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आप सरकार पंजाब के लोगों को हर सुविधा देने के लिए कमिटेड है और इसी के तहत शुरू किए गए 44 हजार किलोमीटर रोड प्रोजेक्ट ने पंजाब की सड़कों को सुंदर और चौड़ा बनाकर उनकी कायापलट कर दी है।

Bhagwant Mann सरकार तैयार कर रही है बेहतर सड़क नेटवर्क

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश की 44920 किलोमीटर सड़क नेटवर्क के लिए 16209 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। आप सरकार सड़क प्रोजेक्ट के जरिए प्रदेश के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, यातायात में सुधार करना और सुरक्षित सड़कों का निर्माण करने पर जोर दे रही है। आप सरकार ने सभी नई सड़कों में 5 साल का मेंटेनेंस क्लॉज यानी रखरखाव शर्त भी शामिल की है। इसके तहत सड़क बनाने वाले ठेकेदारों को भुगतान केवल तभी किया जाएगा, जब स्थानीय समुदाय काम की मंजूरी देंगे, जिससे गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। साथ ही सभी सड़कों को आधुनिक मानकों के साथ अपग्रेड किया जाएगा। सड़कों पर लेन मार्किंग और रिफ्लेक्टिव एज लाइन्स लगाई जाएंगी।

सीएम भगवंत मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड’ बनवाने की अपील की

वहीं, बीते दिनों सीएम भगवंत मान ने जिला लुधियाना के गांव किला रायपुर में चल रही पेंडू ओलंपिक्स-2026 के अवसर पर कार्यक्रम में शिरकत की। विभिन्न खेलों के विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा, ‘लगभग 13 वर्षों बाद किला रायपुर में बैलों की दौड़ों का रंग देखने को मिला है। पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी ने करतारपुर साहिब में लंबे समय तक बैलों के साथ ही खेती की थी।’

उन्होंने कहा, ‘सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 10 लाख रुपये तक के मुफ़्त इलाज की सुविधा शुरू की गई है। मैं सभी पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक अपना मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड बनवाकर इस योजना का लाभ उठाएं।

Exit mobile version