ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी Bhagwant Mann सरकार की पहल! तालाबों की सफाई और सिंचाई से जुड़ी परियोजना विकास को देगी गति

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ग्रामीण इलाकों में तालाबों की सफाई के साथ सिंचाई परियोजनाओं को गति देने का काम कर रही है। कृषकों पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: शहरों के साथ ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही मान सरकार लगातार नई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसी क्रम में गांवों में तालाबों की सफाई भी शासन स्तर से कराई जा रही है। साथ ही तालाबों के गंदे पानी को सिंचाई के उपयुक्त बनाने के लिए उपचार संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं। भगवंत मान सरकार की कोशिश है कि ग्रामीण इलाकों में बने तालाबों की स्वच्छता बनी रहे और इसका निर्मल जल फसलों की सिंचाई के काम आए। इससे गांवों में रहने वाले लोगों को बड़े पैमाने पर राहत मिल सकेगी। इसके अलावा विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

कृषकों के लिए वरदान साबित होगी Bhagwant Mann सरकार की पहल!

मान सरकार की पहल ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसानों के लिए वरदान साबित होने वाली है।

दरअसल, सरकार गांवों में तालाबों की साफ-सफाई करा रही है। वर्षों से गंदे पड़े तालाबों की स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी अभियान के तहत तालाबों की सफाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे तालाब का पानी निकट भविष्य में ग्रामवासियों के काम आ सकता है। इसका इस्तेमाल कृषक फसलों की सिंचाई के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य व्यवसायिक उद्देश्य के लिए भी तालाबों के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार की पहल को ग्रामीणों के लिए वरदान माना जा रहा है।

तालाबों की सफाई और सिंचाई से जुड़ी परियोजना विकास को देगी गति

ग्रामीण इलाकों में गंदे पड़े तालाब की सफाई और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाएं विकास कार्यों को गति दे सकती हैं। तालाबों की सफाई के बाद पानी स्वच्छ हो सकेगा जिससे फसलों की सिंचाई भी की जा सकेगी। इससे उपज पर सकारात्मक असर पड़ेगा और किसान सशक्त हो सकेंगे। सशक्त किसान पंजाब के विकास में योदगान देने का काम करेंगे। सिंचाई परियोजनाएं भी कृषकों के लिए वरदान साबित होंगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम करेंगी।

Exit mobile version