DNP India Hindi

CM Bhagwant Mann: ‘आप की जीत निश्चित..’ तरनतारन उपचुनाव में वोटरों की भीड़ देख आम आदमी पार्टी हुई गदगद; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann - फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: तरनतारन में हो रहे उपचुनाव में आप आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतरी थी, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पारंपरिक पार्टियों के बूथों का खाली होना और ‘आप’ के बूथ पर लोगों का जमावड़ा यह दर्शाता है कि ‘आप’ की जीत निश्चित है!! इसके अलावा भी आप के नेता, मंत्री और बूथ पर बैठ पार्टी के लोग लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे है। मालूम हो की पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था।

आप ने हरमीत सिंह संधू को तरनतारन उपचुनाव में दिआ टिकट

पंजाब में आप पार्टी की सरकार आने के बाद 6 उपचुनाव हुए है, जिसमे आप ने 5 सीटों में जीत हासिल कर नया कीर्तिमान रचा है। बता दें कि आप की तरफ से हरमीत सिंह संधू को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी की तरफ से लगातार प्रचार किया गया था।

खुद पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था। वहीं आप पंजाब लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडिया ओर फोटो शेयर कर रहे है, साथ ही जीत का दावा भी कर रहे है।

कब जारी किए जाएंगे उपचुनाव के नतीजे

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देशभर में हुए उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर 2025 को शेयर कए जाएंगे। आप पंजाब ने लिखा कि “तरनतारन के जगतपुरा गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आम आदमी पार्टी का हल्का बुखार विरोधियों की निश्चित हार”। आप ने आगे लिखा कि ‘आप’ के अंधेरे में उड़ गए विरोधी; तरनतारन में ‘आप’ की जीत निश्चित!! यानि आप सरकार की तरफ से जीत का लगातार दांवा की जा रही है। हालांकि यह तो 14 नवंबर को ही पत चल पाएगा कि सीएम भगवंत मान सरकार एक तरनतारन चुनाव जीत पाती है या नहीं।

Exit mobile version