CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब सरकार के निर्देशों पर पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हर रोज कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है और लगातार पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा अपराध के खिलाफ भी पुलिस का एक्शन मोड़ जारी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 72 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 4.9 किलोग्राम हेरोइन, 241 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹2,300 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟑𝟏 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 72 drug smugglers and recovered 4.9 kg of heroin, 241 intoxicant pills and ₹2,300 in drug money from their… pic.twitter.com/aZdYH4gXJD
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 15, 2026
इसके अलावा, 12 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 72 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 531 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 75824 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिखा असर
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। नशे और अपराध के खिलाफ भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 72 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। 531 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 75824 हो गई है। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई।
72 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन -4.9 किलोग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 241। कुल बरामद ड्रग मनी -2300। पुलिस टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 12 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया।
