पंजाब की बेटियों ने NDA और एयर फ़ोर्स एकेडमी में रचा इतिहास, CM Bhagwant Mann बोले ‘सरकार हर कदम पर आपके साथ…’

CM Bhagwant Mann: मान सरकार पंजाब के टैलेंट की तारीफ करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और इस सबके बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर बता दिया कि कैसे पंजाब की बेटियां हर जगह पर रुतबा दिखा रही है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: यह सच है कि पंजाब की मान सरकार लगातार राज्य में विकास कर रही है और हर संभव प्रयास कर रही है कि हर मामले में यह देश में अपना दमखम दिखा सके। ऐसे में सीएम भगवंत मान टैलेंटेड युवाओं को अपना सपोर्ट दिखाने में कभी भी पीछे नहीं रहती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक बार फिर उन्होंने एयर फोर्स अकैडमी और नेशनल डिफेंस एकेडमी में चमक दिखाने वाली पंजाब की बेटियों की तारीफ की है। इसे लेकर पोस्ट लिखते हुए खास दुआएं देते हुए नजर आए। आइए जानते हैं आखिर कम भगवंत मान के इस लेटेस्ट पोस्ट में क्या है।

एयर फोर्स एकेडमी और NDA में छाई पंजाब की बेटी तो CM Bhagwant Mann हुए इमोशनल

सीएम भगवंत मान ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए भावविभोर होते हुए प्यार लुटाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा, “पंजाब की बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है और पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया है.. हमारी टैलेंटेड बेटी महकप्रीत कौर ने ‘एयर फोर्स एकेडमी’ से देश में पहली (1st) रैंक हासिल की है और कोमलप्रीत कौर ने ‘नेशनल डिफेंस एकेडमी’ (NDA) से 18वीं रैंक हासिल की है।” इसके साथ ही दोनों लड़कियों की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे पंजाब के लिए गर्व की बात कहा है।

सीएम भगवंत मान ने इस तरह दिखाया सपोर्ट

सीएम भगवंत मान ने आगे लिखा कि “इस बड़ी और गर्व वाली कामयाबी के लिए दोनों लड़कियों, उनके माता-पिता और टीचर साथियों को दिल से बधाई। पंजाब की बेटियां ऐसे ही उड़ान भरें और ऊंचाइयां छुएं, ‘आपकी सरकार’ हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। बहुत बढ़िया बेटा, खूब तरक्की करो, हमारी दुआएं तुम्हारे साथ हैं।” सीएम भगवंत मान लगातार पंजाब के विकास को लेकर तत्पर है। शिक्षा से लेकर खेल और हर एक क्षेत्र में राज्य का विकास हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं लड़कियों की पढ़ाई से लेकर खेल तक पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

सीएम भगवंत मान लगातार पंजाब के लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रही है।

Exit mobile version