CM Bhagwant Mann के लिए शिक्षा है बच्चों का अधिकार! स्कूल को बिजनेस का अड्डा बनने नहीं देगी सरकार

CM Bhagwant Mann: शिक्षा को क्रांति बनाकर हर घर तक पहुंचाना मान सरकार का एकमात्र लक्ष्य और ऐसे में पेरेंट्स को किसी भी तरह की परेशानी ना हो उसके लिए बड़ा प्रयास किया गया। जानिए पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: हर बच्चे का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि वह पढ़ाई अच्छी करें और उसका सपना पूरा हो सके। ऐसे में सीएम भगवंत मान बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए किसी भी तरह से तैयार नहीं है। जहां एक तरफ सरकारी स्कूल का कायाकल्प लगातार किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूल पर भी लगातार नजर रखा जा रहा है। सीएम मान के मुताबिक शिक्षा बच्चों का अधिकार है इसे बिजनेस नहीं बनाया जा सकता है। हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में अपनी राय देते हुए दिखे।

CM Bhagwant Mann ने मनमानी कर रहे स्कूल पर कसा लगाम

सीएम भगवंत मान के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “शिक्षा बच्चों का अधिकार है, बिजनेस सनक का हथियार नहीं! मान सरकार के कड़े फैसले से अब प्राइवेट स्कूल न तो सालाना 5% से ज़्यादा फीस बढ़ा पाएंगे और न ही उन्हें किसी खास दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर कर पाएंगे। यह पंजाब के पेरेंट्स के लिए बड़ी राहत है।” वहीं अलग अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम भगवंत मन की पहल से 32 लाख से ज्यादा पेरेंट्स को राहत की सांस मिली है जो कहीं ना कहीं हर साल बढ़ने वाले मनमानी फीस से परेशान थे।

प्राइवेट स्कूलों के लिए सीएम भगवंत मान से झटका

प्राइवेट स्कूल पर शिकंजा कसते हुए सीएम भगवंत मान ने यह नियम निकाला है कि पिछले 4 सालों में सीमा से अधिक जितनी भी स्कूल में फीस बढ़ाई गई है उनके एक्स्ट्रा पैसे पेरेंट्स को वापस किया जाए। यह उन सभी स्कूलों के लिए एक बड़ा झटका है जो बिना सोचे समझे फीस के नाम पर बिजनेस चला रहे थे। स्कूलों की मनमानी को पेरेंट्स बर्दाश्त कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान उन सभी माता-पिता के लिए मसीहा हैं और वह आसानी से प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकते हैं।

शिक्षा में क्रांति लाकर हर घर तक इसे पहुंचाना यही सीएम भगवंत मान का लक्ष्य है।

 

Exit mobile version