CM Bhagwant Mann: पंजाब में औद्योगिक परिदृश्य बदल रहा है और यह कहीं ना कहीं सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। राज्य में उद्योग के अवसर आ रहे हैं और युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही राज्य में बेरोजगारी की स्थिति खत्म हो रही है। सीएम भगवंत मान की पहल से यह सब संभव हो सका है और इसे लेकर कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने एक पोस्ट लिखा। औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव का जिक्र करते हुए दिखे हैं। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब में बेरोजगारी को खत्म किया जा रहा है और राज्य को निवेश भी मिला है।
देखें कैसे सीएम भगवंत मान बदल रहे पंजाब की तस्वीर
₹1.89 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਦਾ ਉਦਯੋਗਿਕ ਨਿਵੇਸ਼, 6.31 ਲੱਖ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਮੌਕੇ।
ਇਹ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਦਲਦੇ ਉਦਯੋਗਿਕ ਮਾਹੌਲ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਹੈ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਬੀਤੇ 4 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਮੋਹਾਲੀ ਨੂੰ ₹9,478 ਕਰੋੜ ਅਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੂੰ ₹4,968 ਕਰੋੜ ਦਾ ਨਿਵੇਸ਼ ਮਿਲਿਆ।
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਉਦਯੋਗ ਵੀ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਮੌਕੇ ਵੀ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ।
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) September 26, 2026
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 1.89 लाख करोड़ का औद्योगिक निवेश 6.31 लाख नौजवानों के लिए रोजगार के मौके यह पंजाब के बदलते औद्योगिक माहौल की तस्वीर है। सीएम मान की अगुवाई में बीते 4 सालों में मोहाली को 9478 करोड़ और लुधियाना को 4968 करोड़ का निवेश मिला है। निश्चित तौर पर पंजाब में अब उद्योग भी आ रहे हैं और नौजवान के लिए मौके भी मिल रहे हैं। यह राज्य के लिए किसी क्रांति से कम नहीं है।
कैसे पंजाब के युवाओं को दे रहे CM Bhagwant Mann क्रांति की सौगात
जाहिर तौर पर कैबिनेट मिनिस्टर के द्वारा यह बता दिया गया है कि सीएम भगवंत मान सरकार की अगुवाई में पंजाब औद्योगिक विकास के शिखर पर है जहां 9478 करोड़ के निवेश के साथ मोहाली पहले स्थान पर है तो 4968 करोड़ के साथ लुधियाना दूसरे स्थल पर है। इसके साथ ही कैबिनेट मिनिस्टर ने यह भी बताया कि पंजाब में आए औद्योगिक निवेश की वजह से राज्य के 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं जो कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। वह हर तरह से युवाओं के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
