CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा हर क्षेत्र में सराहनीय कदम किया जा रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है।
दरअसल मान सरकार धीरे-धीरे गांवों को खंभा मुक्त करेगी। यानि अब जमीन के अंदर से बिजली तार बिछाई जा रही है। जिससे खंभे का झंझट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। साथ ही होने वाली दुर्घटना पर भी रोक लगेगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
जमीन के अंदर बिछेगी बिजली की तारें
आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मान सरकार ने सतौज गाँव से पंजाब को बिजली के खंभों से मुक्त करने का काम शुरू कर दिया है।
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪਿੰਡ ਸਤੌਜ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਖੰਭਿਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ਼ ਚੱਲਦੇ ਕੰਮ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਖ਼ੁਸ਼ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਕਾਰਨ ਹੁੰਦੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਇਸ ਫ਼ੈਸਲੇ ਦੀ ਕਰਦੇ ਸ਼ਲਾਘਾ pic.twitter.com/T7J6dj22WD
— AAP Punjab (@AAPPunjab) August 21, 2026
ग्रामीण काम की तेज़ी से खुश हैं और बिजली के तारों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए इस फ़ैसले की तारीफ़ कर रहे हैं”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। हर क्षेत्र में लोगों को फायदा मिल रहा है। चाहे वह स्वास्थ्य सुविधाएं हो या फिर शिक्षा हो या फिर रोजगार, गौरतलब है कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जो दर्शाता है कि कैसे सरकार तेजी से विकास की और अग्रसर है। वहीं अब बिजली की तारों से होने वाली दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा जमीन के अंदर तारें बिछाई जा रही है।
