‘बिना किसी पैसे या सिफारिश…’ CM Bhagwant Mann सरकार की अगुवाई में युवाओं को मिल रहा है रोजगार का मौका

CM Bhagwant Mann: पंजाब में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पंजाब सरकार की अगुवाई में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पंजाब सरकार की अगुवाई में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और मेरिट को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि योग्य युवाओं को बिना किसी पैसे, सिफारिश या राजनीतिक दबाव के सरकारी नौकरी का अवसर मिल सके।

पंजाब सरकार की रोजगार नीति का फोकस युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। बता दें कि अभी तक 69 हजार से अधिक युवाओं को CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से नियुक्ति पक्ष दे दिया गया है। वहीं आने वाले में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

CM Bhagwant Mann सरकार की अगुवाई में युवाओं को मिल रहा है रोजगार 

आप पंजाब न अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मान सरकार के दौर में युवाओं को बिना किसी पैसे या सिफारिश के सरकारी नौकरियां मिलना पंजाब के भविष्य के लिए एक नई सुबह की तरह है।

युवाओं के हाथों से इंजेक्शन छीनकर उन्हें लंचबॉक्स थमाना मान सरकार का विज़न है, जो लगातार आगे बढ़ रहा है”।

युवाओं के लिए रोजगार पर फोकस

पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ाना CM Bhagwant Mann और उनकी सरकारमें प्रमुख एजेंडों में शामिल रहा है। सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों में भर्ती के अलावा रोजगार मेलों और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए भी युवाओं को अवसर देने की कोशिश की जा रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर जाने की जरूरत कम करना और उन्हें पंजाब में ही बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

बता दें कि अभी 69 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है और आने वाले समय में और भी भर्तियां हो सकती है। इसके अलावा पंजाब सरकार अन्य क्षेत्रों में लगातार विकास कर रही है।

Exit mobile version