CM Bhagwant Mann : पंजाब को गैंगस्टर और गुंडा मुक्त बनाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा ‘गैंगस्टरां ते वार’ नाम का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राज्य से असामाजिक तत्वों का सफाया किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और पंजाब पुलिस मिलकर अंजाम दे रही है। इस अभियन में मान सरकार को बड़ी सफलता मिली है। इसीलिए पंजाब पुलिस के द्वारा सफलता की जानकारी आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई है।
CM Bhagwant Mann सरकार को ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान में मिली बड़ी सफलता
भगवंत मान सरकार के द्वारा चलाई जा रही ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम की सफलता को पंजाब पुलिस ने एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ‘दिन 278 | ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित जगहों पर छापेमारी करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।
देखें पोस्ट
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟕𝟖| ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations across the state.
✔️ 525 raids conducted
✔️ 209 individuals arrested
✔️ 8 proclaimed offenders apprehended
✔️ 1 weapons recoveredWith this, total arrests have reached 80,667 since the launch of the campaign.
Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously: Anti-Gangster Helpline – 93946-93946
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 26, 2026
✔️ 525 छापेमारी की गईं
✔️ 209 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 8 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया
✔️ 1 हथियार बरामद किया गया
इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 80,667 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपनी जानकारी गुप्त रखते हुए साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946’।
‘गैंगस्टरां ते वार’अभियान का उद्देश्य
आपको बता दें, ‘गैंगस्टरां ते वार’अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को इसी साल की गई थी। इन 10 महीनों में पंजाब पुलिस ने 525 से अधिक गैंगस्टरों के ठिकानों पर एक्शन लिया है। इस मुहिम का उद्देश्य राज्य से हथियार सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स और सेफ हाउस नेटवर्क को खत्म करना है। मान सरकार गुंडो को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है।
