CM Bhagwant Mann: पंजाब में महिलाओं के हाथ मजबूत हो सके और उन्हें अपने लिए किसी से मदद की मांग ना करनी पड़े ऐसे में सीएम भगवंत मान हर महीने उन्हें 1000-1500 रुपए देने की पहल की शुरुआत की है। इस कदम से महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं है और सोशल मीडिया पर लगातार पैसे आ गए ओय ट्रेंड कर रहा है। जहां कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे मुख्यमंत्री मवां धियां सत्कार योजना से महिलाओं को फायदा हुआ है। जानिए इस बारे में आखिर कैबिनेट मिनिस्टर ने क्या कहा है।
कैसे महिलाओं को परिवार संभालने में मिलेगा मदद
ਜਦੋਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੇ ਹੱਥ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਵੀ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਮਾਵਾਂ-ਧੀਆਂ ਸਤਿਕਾਰ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਮਿਲ ਰਹੀ ਸਨਮਾਨ ਰਾਸ਼ੀ ਘਰੇਲੂ, ਨਿੱਜੀ ਅਤੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੇ ਖ਼ਰਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਸਹਾਰਾ ਬਣ ਕੇ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਅਤੇ ਆਤਮ-ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਉਡਾਣ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ।#PaiseAaGayeOye pic.twitter.com/coGKP2rz2C
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) July 6, 2026
डॉ बलबीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “जब महिलाओं के हाथ मजबूत होते हैं तो परिवार भी मजबूत होता है। मां बेटी सत्कार योजना के तहत मिलने वाले सम्मान राशि घर गृहस्थी, निजी और रोजमर्रा के खर्चों में बड़ा सहारा बनकर महिलाओं के साहस और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दे रही है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पंजाब की महिलाएं सीएम भगवंत मान की तारीफ करते हुए नहीं थक रही है और उनका कहना है कि पंजाब सरकार द्वारा देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की तरफ से इस तरह की योजना चलाई गई है।
CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब की महिलाओं की सुधर जाएगी जिंदगी
सीएम भगवंत मान के इस योजना का लुत्फ उठाने वाली महिलाएं खुश हैं। वहीं यह भी सच है कि मुख्यमंत्री का न सिर्फ पंजाब के बच्चे, युवा बल्कि महिलाओं के साथ भी काफी खास रिश्ता है। वे हर महिला के लिए भाई और बेटे की तरह साथ काम कर रहे हैं ताकि उनका विकास संभव हो सके। पंजाब की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है और उन्हें अब कुछ पैसे के लिए अपने घर वाले से मांगने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है वह इन पैसों को अपने मुताबिक घर खर्च और अपनी रोजमर्रा की जरूरी चीज अपने बल पर ले सकती हैं।
