CM Bhagwant Mann: ड्रग्स की वजह से पंजाब के युवाओं का भविष्य दांव पर है और ऐसे में सरकार हर संभव वह सभी उपाय अपना रही है ताकि नशे जैसी चीजों से राज्य दूर हो सके। सीएम भगवंत मान की मदद हर कदम पर पंजाब पुलिस काम कर रही है। ऐसे में हर तरफ से टारगेटेड एक्शन और सर्च ऑपरेशन के जरिए ड्रग्स के खिलाफ लगातार काम किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह से पंजाब ड्रग फ्री हो सके। इस सब के बीच युद्ध नाशियन विरोध के 569वें दिन एक बड़ी सफलता सीएम भगवंत मान की पुलिस के हाथ लगी है। जानिए ऐसे में क्या खास जानकारी दी गई है।
CM Bhagwant Mann की वजह से पुलिस इस तरह राज्य से नशे का कर रही खात्मा
𝟓𝟔𝟗 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Punjab Police continues its unwavering fight against drugs through targeted actions, extensive search operations, and awareness initiatives across the state.
Committed to building a safer, healthier and drug-free Punjab.
#NashaMuktPunjab
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 22, 2026
पंजाब पुलिस ने बताया कि “पूरे राज्य में टारगेटेड एक्शन, बड़े सर्च ऑपरेशन और अवेयरनेस पहल के ज़रिए ड्रग्स के खिलाफ अपनी मज़बूत लड़ाई जारी रखे हुए है।” सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर एक सुरक्षित, हेल्दी और ड्रग-फ्री पंजाब बनाने के लिए पुलिस लगातार कमिटेड है। ऐसे में इस मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पंजाब पुलिस ड्रग्स को खत्म करने के अपने कैंपेन को लगातार मज़बूती से आगे बढ़ा रही है। पूरे राज्य में ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन, रेड, बड़े सर्च ऑपरेशन और लोगों में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए सेमिनार बिना किसी रुकावट के चल रहे हैं।
ड्रग फ्री पंजाब के साथ सीएम मान लोगों को दे रहे जीवनदान
बता दे कि सीएम भगवंत मान की पुलिस ने बीते दिन ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए 568वें दिन 96 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 57.6 kg हेरोइन, 3 kg अफीम की भूसी, 5160 नशीली गोलियां और 1,550 ड्रग मनी बरामद की। इसके अलावा, 14 लोगों को काउंसलिंग दी गई और नशा छुड़ाने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए मनाया गया।” जाहिर तौर पर न सिर्फ नशे से दूर रखने बल्कि एक नए जीवन देने का काम भी सीएम भगवंत मान की पुलिस कर रही है।
