किताबी ज्ञान के साथ CM Bhagwant Mann दे रहे एंटरप्रेन्योरशिप की असली समझ, ‘बिज़नेस ब्लास्टर स्कीम’ के तहत नौकरी देने वाले बनेंगे स्कूली बच्चे

CM Bhagwant Mann: बिजनेस ब्लास्ट स्कीम के तहत सरकार पंजाब के स्कूली बच्चों को भावी एंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन बना रहे हैं। देखे कैसे स्कूल में अद्भुत पहल की शुरुआत हुई जो कहीं ना कहीं यह बताता है की नौकरी देने वाला राज्य पंजाब बनने वाला है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: स्कूली बच्चे को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित ना रखा जा सके बल्कि उन्हें बिजनेस और एंटरप्रेन्योर्स की भी असली समझ हो सके इस बात का खास ख्याल सरकार की तरफ से रखा जा रहा है। यही वजह है कि पंजाब के ज्यादातर स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर स्कीम के तहत कुछ ऐसा किया जा रहा है जो जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान सरकार की अद्भुत पहल को बताने के लिए काफी है। आइए जानते हैं कैसे इस स्कीम के तहत सराहनीय पहल में आम घरों के बच्चे नौकरी ढूंढने की बजाय नौकरी देने वाले बन रहे हैं।

CM Bhagwant Mann इस तरह बच्चों के सपने को बना रहे पंजाब का भविष्य

आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में लोगों को जानकारी दी जहां बताया गया कि मान सरकार की बिज़नेस ब्लास्टर स्कीम के तहत बच्चों ने एक अनोखा कदम उठाया है! बिज़नेस के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने की एक सराहनीय पहल, स्कूलों में पढ़ने वाले आम घरों के बच्चे नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाले बन रहे हैं। बच्चों के सपने, पंजाब का भविष्य बन रहा है और ऐसे में स्कूली बच्चे अलग-अलग पहल में जुटे हुए हैं। बिजनेस आइडिया लेकर स्कूली बच्चे भावी एंटरप्रेन्योर बना रहे हैं।

स्कूली बच्चे को दे रहे सीएम मान बिज़नेस और एंटरप्रेन्योरशिप की असली समझ

‘बिज़नेस ब्लास्टर’ के ज़रिए मान सरकार स्कूली बच्चों को सिर्फ़ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि बिज़नेस और एंटरप्रेन्योरशिप की असली समझ भी दे रही है। यह तारीफ़ के काबिल है कि बच्चे बिज़नेस के साथ-साथ पर्यावरण बचाने का संदेश भी दे रहे हैं। यह सोच आने वाले समय में पंजाब को नौकरी देने वाला राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। सीएम भगवंत मान के इस बिजनेस ब्लास्टर स्कीम की बात करें तो वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्कूली बच्चे यह बता रहे हैं कि प्लास्टिक की कलम जिनका इस्तेमाल हो जाता है उससे कैसे पौधे बनाए जा रहे हैं। यह पूरी तरह से पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।

 

 

Exit mobile version