CM Bhagwant Mann पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टरों को नहीं लेने देंगे पंजाब में सांस, 235 अपराधियों को लगा झटका

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर के खिलाफ मुहिम को सफल बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास में लगी हुई है और ऐसे में किस तरह से उन्हें सफलता मिली है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और कैसे राजव्यापी मुहिम को सफल बनाया जा रहा है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टरों का सफाया पूरी तरह से पंजाब से हो सके इसके लिए पुलिस के साथ मिलकर मान सरकार कोई भी कमी नहीं रहने के लिए तैयार है। वहीं इस सबके बीच गैंगस्टर ते वार मुहिम को तो 281 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस एजीटीएफ पंजाब के साथ मिलकर राज्यभर में चिह्नित स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर रही है। राजव्यापी करवाई हर दिन जारी है और इसकी सफलता पंजाब को गैंगस्टर फ्री बनाने को लेकर ही है। सीएम भगवंत मान किसी की तरह की कोई लापरवाही बरतने के लिए तैयार नहीं है और ऐसे में 281वें दिन आखिर किस तरह से सफलता मिली है।

कैसे CM Bhagwant Mann सरकार की पुलिस अपराधियों को दे रही झटका

गैंगस्टर ते वार के 281वें दिन 587 जगह पर छापे मारे गए जहां से 235 लोगों की गिरफ्तारी बताई जा रही है। उनके पास से 5 हथियार बरामद किए गए तो 9 घोषित अपराधी को भी पकड़ा गया है। जाहिर तौर पर 587 जगह पर छापेमारी पुलिस की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। लोगों को गैंगस्टर से खौफ का सामना न करना पड़े इसके लिए सीएम भगवंत मान किसी भी तरह से पीछे नहीं है और हर दिन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग रही है।

कैसे पंजाब सरकार को जनता भी दे रही है साथ

सीएम भगवंत मान के मुहिम में गैंगस्टरों के खिलाफ इस योजना को शुरू हुए लगभग 1 साल होने को है और अब तक कुल गिरफ्तारी 81311 हो चुकी है। सुरक्षित पंजाब देने और गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस मान सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। इसमें पंजाब की जनता भी उनका साथ दे रही है। गुमनाम तरीके से आप भी गैंगस्टरों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जहां आपकी पहचान को सुरक्षित रखा जाता है और पुलिस को इससे फायदा होता है।

 

 

Exit mobile version