गुरुओं और शहीदों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं CM Bhagwant Mann, कहा ‘सरकारी खजाने हमेशा खुले…’

CM Bhagwant Mann: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर मस्तुआना साहिब में कीर्तन दरबार में शिरकत करते हुए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। इस दौरान एकता को मजबूती बताते हुए उन्होंने जनसंदेश दिया है। जानिए क्या है पूरी डिटेल्स।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री मस्तुआना साहिब में बड़े कीर्तन दरबार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गुरुओं और शहीदों के महान इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती रहेगी। पुराने इतिहास को संजोकर रखने में सीएम भगवंत मान पीछे नहीं है। ऐसे में हर एक प्रयास करते हैं कि पंजाब में एकता और बराबरी का संदेश पहुंच सके। वहीं इस खास मौके पर आखिर सीएम भगवंत मान ने लोगों से क्या कहा है और किस तरह से श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर अपनी बात रखते दिखे।

CM Bhagwant Mann ने बताया पंजाब की क्या है ताकत

तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा, “आज मुझे मस्तुआना साहिब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बड़े कीर्तन दरबार में शामिल होने का मौका मिला…गुरु साहिब का एकता और बराबरी का संदेश हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” यह सच है कि सीएम मान की तरफ से हर एक संभव प्रयास किया जाता है और हर मौके पर जनता से एकता और बराबरी का संदेश दिया जाता है। पंजाब की सबसे बड़ी ताकत वह इसे बताते हैं।

सीएम भगवंत मान ने सरकारी खजाने को लेकर क्या कहा

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “हमारी सरकार गुरुओं और शहीदों के महान इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। गुरु घर के काम और प्रकाश पर्व के जश्न के लिए सरकारी खजाने हमेशा खुले रहेंगे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारा पंजाब हमेशा खुशहाल रहे और हर परिवार खुशहाल रहे।” वहीं इसके साथ ही सीएम भगवंत मान की तरफ से बता दिया गया कि पंजाब के गुरुओं और शहीदों के महान इतिहास को संजोकर रखने में कभी भी सरकार पीछे नहीं रहेगी। ऐसे में सरकारी खजाने का भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि धरोहर को संभाल कर रखा जा सके।

Exit mobile version