दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा! होशियारपुर में CM Bhagwant Mann ने रखी नए CHC की नींव, होगा जबरदस्त फायदा

CM Bhagwant Mann ने आज होशियारपुर में नई सीएचसी की नींव रखी है। 9 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होने वाली ये परियोजना निकट भविष्य में 40 से अधिक गांव में रहने वाले लोगों को लाभान्वित करेगी। यहां मुफ्त दवाइयों के साथ कई टेस्ट भी मुफ्त होंगे जो लोगों की बचत कराएंगे।

CM Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत मान सरकार ने एक और कदम उठाया है। सीएम भगवंत मान द्वारा आज पंजाब के होशियारपुर में स्थित भीखोवाल गांव में नए सीएचसी की नींव रखी गई है। नया कम्युनिटी हेल्थ सेंटर 40 से अधिक गांवों को सीधे तौर पर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ेगा। यहां मरीजों के लिए मुफ्त परामर्श, दवा और जांच की सुविधा होगी। गर्भवती महिलाओं से लेकर बुजुर्ग, बच्चों आदि के लिए चिकित्सा के सभी इंतजाम होंगे। होशियारपुर वासियों के लिए नई सीएचसी को सीएम भगवंत मान की सौगात मानी जा रही है।

होशियारपुर में CM Bhagwant Mann ने रखी नई सीएचसी की नींव

पंजाब के होशियारपुर में स्थित भीखोवाल गांव में सीएम भगवंत मान ने नई सीएचसी की नींव रखी है।

इससे जुड़ा लाइव प्रसारण मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा किया गया है। प्रसारण में सीएम मान को सीएचसी की नींव रखते देखा जा सकता है। 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से ये विकास परियोजना तैयार होगी। 40 से अधिक गांव के लोग नई सीएचसी पर पहुंच कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 4 करोड़ की लागत से सात गाँवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जनता को सीधा फायदा!

नई सीएचसी का निर्माण हो या आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन। ये सभी सुविधाएं जनता को सीधे तौर पर लाभान्वित कर रही हैं। सीएचसी के साथ आम आदमी क्लीनिक पर भी लोगों के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यहां चिकित्सकों से उचित परामर्श, मुफ्त दवा, मुफ्त जांच आदि हासिल किया जा सकता है। इससे जहां एक ओर पैसों की बचत हो रही है, वहीं दूसरी ओर अपने घर के नजदीक में त्वरित चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। ये दर्शाता है कि कैसे सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

Exit mobile version