CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया भ्रमण; चिकित्सा शिविरों और सुविधाओं का लिया जायजा; जानें ताजा हालात

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से स्थिति भयावह होती जा रहा है। 1300 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। लाखों लोग बेघर हो गए है।

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann - फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से स्थिति भयावह होती जा रहा है। 1300 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। लाखों लोग बेघर हो गए है। जानमाल का काफी नुकसान भी हुआ है। हालांकि बेहद खराब स्थिति में भी CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्री और विधायक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है, साथ ही बाढ़ पीड़ितों की लगातार मदद भी कर रहे है। बताते चले कि बीते दिन सीएम भगवंत मान ने भी बाढ़ से पीड़ित परिवारों, किसानों और पशुपालकों को विशेष पैकेज देने का ऐलान किाय है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने संभाला मोर्चा

कैबिनेट मंत्री AAP balbir और विधायक Kuldeep Singh AAP ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों का हौसला बढ़ाया, क्षेत्र में चिकित्सा शिविरों और सुविधाओं का जायजा लिया और ज़रूरतमंद प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा राशि के चेक भी वितरित किए।

सरकार बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे अलावा आप के कई मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है, और लोगों की मदद करने में लगे हुए है।

बाढ़ पीड़ितों को सेवाएं प्रदान करेगी एंबुलेंस

स्वास्थ्य मंत्री AAPbalbir ने अमृतसर मेडिकल कॉलेज की 10 आधुनिक एम्बुलेंस जनता को समर्पित कीं। ये एम्बुलेंस अमृतसर ज़िले समेत आसपास के इलाकों के लिए वरदान साबित होंगी और साथ ही, अब बाढ़ पीड़ितों को भी सेवाएँ प्रदान करेंगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इसके अलावा आप महिला विंग अमृतसर ग्रामीण ने अजनाला निर्वाचन क्षेत्र के दरिया मूसा, नागल सोहल और पंज गराईं गांवों में बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान कर रही है। यानि पंजाब सरकार लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगी हुई है, जो उनके काम और संपर्ण भाव को दर्शाता है।

Exit mobile version