CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत नांगल में सफाई अभियान जारी, शिक्षा मंत्री हरोज सिंह बैंस ने सुनी समस्या, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत दूसरे चरण का सफाई अभियान शुरू हो गया है। जगह-जगह सफाई अभियान जारी है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत दूसरे चरण के तहत सफाई अभियान शुरू हो गया है। जगह-जगह सफाई अभियान जारी है। इसके साथ आप के नेता और कार्यकर्ता भी इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में सफाई अभियान लगातार जारी है।

सबसे खास बात है कि इससे सड़के पूरी तरह से साफ नजर आ रही है। गांवों में जबरदस्त सफाई देखने को मिल रही है। लोग जागरूक हो गए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

मिशन क्लीन पंजाब के तहत सफाई अभियान जारी

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मान सरकार का ‘मिशन क्लीन पंजाब’ – दूसरा चरण – नांगल, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तहत नांगल में सफाई कार्यों का जायज़ा लिया।

सफाई का काम करवाने के साथ-साथ, उन्होंने शहर के निवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया”।

सफाई को लेकर हरजोत सिंह बैंस ने दी थी जानकारी

मीडिया से बात करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस कहा कि “आप सभी जानते हैं कि 29 अगस्त को हमने ‘स्वच्छता अभियान 2.0’ शुरू किया था। पंजाब में 166 स्थानीय निकाय हैं, जिनमें 14 नगर निगम और 100 नगर परिषद और पंचायतें शामिल हैं। पंजाब के शहरी इलाकों में बड़े पैमाने पर सफाई का काम किया गया।

7 सितंबर तक हमारे मंत्री, विधायक, पार्षद और सभी अधिकारी रोज़ सुबह ठीक 7 बजे ज़मीनी स्तर पर मौजूद रहे। इसके नतीजे बहुत अच्छे रहे। पंजाब बहुत खूबसूरत है। हम गुरुओं और पीरों की धरती हैं। अपने शहरों को और साफ़-सुथरा रखने के लिए यह अभियान बहुत सफल रहा”।

 

 

Exit mobile version