CM Bhagwant Mann: किसी समय में ड्रग्स के कारोबारी का नाम पंजाब में सबसे ज्यादा लिया जाता था लेकिन सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर पुलिस लगातार आरोपियों पर शिकंजा कसने में पीछे नहीं है। वहीं इस सब के बीच 497वें दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर ड्रग तस्करों और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस लगातार एकजुट रहती है। आइए जानते हैं आखिर इस बार उन्हें क्या सफलता हाथ लगी है जो चर्चा में है। इस मुहिम को 500 दिन होने वाले हैं लेकिन रविवार को क्या खास रहा।
सीएम भगवंत मान की मुहिम से इस तरह ड्रग्स के खिलाफ जारी है युद्ध
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟗𝟕 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 126 drug smugglers and recovered 987 grams of heroin, 10 kg of opium, 1,477 intoxicant pills and ₹3,500 in drug money… pic.twitter.com/T0EZx8XFNw
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 12, 2026
पंजाब पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कैप्शन में पूरा वाकया बताया है जहां कहा गया कि “एएनटीएफ पंजाब ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई को जारी रखा गया जहां पंजाब पुलिस ने 126 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनके पास से 987 ग्राम हेरोइन, 10 किलो अफीम 1477 नशीली गोलियां और ड्रग्स से कमाए गए 3500 रुपये बरामद किए गए। वही यह भी बताया गया है कि 10 लोगों को नशा मुक्ति और रिहैबिलिटेशन इलाज करने के लिए समझाया गया है।
ड्रग्स का खात्मा पंजाब से करने के लिए CM Bhagwant Mann हैं इस तरह अडिग
पंजाब से ड्रग्स का नामोंनिशान खत्म हो सके और खरीद बिक्री बंद हो सके इसके लिए सीएम भगवान मान की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। जहां शिक्षा और स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी और यंग जनरेशन नशा से दूर हो सके और बाकी फिजिकल एक्टिविटी में ध्यान दे सके। इसके साथ ही जगह-जगह पर ड्रग्स कारोबियों पर शिकंजा कसने का भी काम लगातार जारी है। हर दिन तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है और नशीली पदार्थ का नाम खत्म करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
