CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। राज्य में नशे और अपराध को लेकर काफी हद तक कमी देखी जा रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। सबसे खास बात है कि हर रोज पुलिस की तरफ से कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
इसके साथ ही ड्रग्स तस्करों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 63 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 27.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 81 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹8500 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟔𝟒 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, the Punjab Police arrested 63 drug smugglers and recovered 27.2 kg of heroin, 10 kg of poppy husk, 81 intoxicant pills and ₹8500 in drug… pic.twitter.com/E3sEvRAMNB
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 17, 2026
इसके अलावा, 8 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 564 दिनों में गिरफ्तार। ड्रग तस्करों की संख्या- 77922 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार 63 ड्रग तस्कर गिरफ़्तार। कुल ज़ब्त हेरोइन- 27.2 किलोग्राम। कुल ज़ब्त पोस्ता भूसा – 10 किलोग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल- 81। कुल बरामद ड्रग मनी – ₹8,500। 564 दिनों में गिरफ़्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 77922 हो गई है। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 8 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे को लेकर काफी हद तक कमी देखी जा रही है।
