CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, 60 से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध को लेकर पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर दिख रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध को लेकर पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। दरअसल CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे को लेकर काफी कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा युवाओं को खेल-कूद पर फोकस करने के लिए कहा जा रहा है।

पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 67 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 235 ग्राम हेरोइन, 470 ग्राम अफ़ीम, 5294 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹2250 बरामद किए।

इसके अलावा, 10 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 67 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 552 दिनों में ड्रग तस्कर गिरफ्तार। कुल संख्या – 77124 हो गई है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 67 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 235 ग्राम। कुल ज़ब्त अफीम – 470 ग्राम। कुल बरामद टैबलेट/कैप्सूल – 5294। ड्रग से जुड़े 2,250 रुपये बरामद किए गए। 552 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 77124 हो गई है।

SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 10 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के प्रयासों का ही नतीजा है कि नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

 

Exit mobile version