CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही जंग को और तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करों और सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है। हाल के दिनों में पुलिस ने राज्यभर में अभियान तेज करते हुए कई तस्करों को गिरफ्तार किया है और नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की कोशिश की है।
सरकार का कहना है कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस पूरे राज्य में लक्षित कार्रवाई, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों के ज़रिए नशीले पदार्थों के ख़िलाफ़ अपनी अटूट लड़ाई जारी रखे हुए है।
𝟓𝟒𝟒 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Punjab Police continues its unwavering fight against drugs through targeted actions, extensive search operations, and awareness initiatives across the state.
Committed to building a safer, healthier and drug-free Punjab.… pic.twitter.com/nZZ5rd2V5F
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 28, 2026
एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा-मुक्त पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध”। पंजाब सरकार के नेतृत्व में चल रहे व्यापक एंटी-ड्रग अभियान में गिरफ्तारियों के साथ-साथ नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने पर भी फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अगस्त की शुरुआत में कहा था कि अभियान के 500 दिन पूरे होने तक करीब 76,00 से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान पर सरकार का फोकस
पंजाब सरकार का कहना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं है। ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। CM Bhagwant Mann के मुताबिक, अभियान में गांवों के स्तर पर लोगों और स्वयंसेवकों को भी जोड़ा गया है, ताकि नशे के खिलाफ लड़ाई को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।
राज्य में स्कूलों तक भी एंटी-ड्रग अभियान पहुंचाया गया है। अगस्त 2026 में शुरू किए गए एक साल के विशेष अभियान के तहत छात्रों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक करने और रोकथाम के उपायों पर काम करने की योजना बनाई गई है।
