CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध को लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में लगातार कमी देखी जा रही है। दरअसल CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
वहीं पुलिस की तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है और अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। इसके अलावा नशे को लेकर भी पंजाब सरकार एक्शन मोड़ में है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। 663 रेड की गईं। 420 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟏𝟐 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 663 raids conducted
✔️ 420… pic.twitter.com/SbevDFzYKa— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 21, 2026
10 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 62,641 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
नशे को लेकर भी पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी
नशे को लेकर भी पंजाब पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। जिसका असर दिख रहा है। दरअसल पुलिस की तरफ से हर रोज छापेमारी की जा रही है। अभी तक 75000 से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। सबसे खास बात है कि नशे और अपराध में भी काफी कमी देखी जा रही है।
