CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी का किया भंडाफोड़, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका साफ-साफ असर देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसने अपराधियों और ड्रग्स तस्करों की खिलाफ खौफ पैदा कर दिया है। बता चले कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर लगातार अपराध और नशे के रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठा रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

इसके अलावा राज्य में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच अमृतसर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स और अवैध हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अमृतसर में खुफिया विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स और अवैध हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 5.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ 4 पिस्तौल और 10 गोलियां बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में आगे वितरण के लिए हथियारों/गोला-बारूद की खेप प्राप्त करते थे”।

CM Bhagwant Mann के आदेशों का दिख रहा असर

आगे दी जानकारी के अनुसार “अमृतसर पुलिस स्टेशन (एसएसओसी) में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस भारत नशीली दवाओं, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति दृढ़ संकल्पित है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर दिख रहा है।

 

 

Exit mobile version