CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच बटाला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस का तरफ से बॉर्डर पार से बड़ी संख्या में ड्रग्स की तस्करी और अवैध हथियारों का भंडाफोड़ किया है। बताते चले कि CM Bhagwant Mann के निर्देशों की ही असर है कि बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा नशे के खिलाफ राज्य में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।
पंजाब पुलिस का ड्रग्स तस्कारी पर तगड़ा एक्शन
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता में, बटालापुलिस ने सीमा पार ड्रग्स और अवैध हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6.5 किलोग्राम हेरोइन,
In a major breakthrough, @BatalaPolice busts a cross-border drug and illegal weapon racket, apprehends two accused and recovers 6.5 Kg Heroin, one .30 caliber pistol with six live cartridges, and ₹1 lakh drug money—highlighting the strong nexus between extortion, drug… pic.twitter.com/RWOU1kcC4j
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 11, 2026
छह जिंदा कारतूसों के साथ एक .30 कैलिबर पिस्तौल और 1 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की – यह जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और अवैध हथियार नेटवर्क के बीच मजबूत सांठगांठ को उजागर करता है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
बटाला पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नेटवर्क के सदस्यों को हथियार मुहैया कराए जा रहे थे। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, बटाला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है ताकि नेटवर्क के सभी अग्रिम और पश्चवर्ती संबंधों का पता लगाकर उसे ध्वस्त किया जा सके।
पंजाब पुलिस भारत नशीली दवाओं और अवैध हथियारों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति दृढ़ संकल्पित है।
