CM Bhagwant Mann: अपराध और नशे के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप मचा हुआ है। जिसने अपराधियों के मन में डर पैदा कर दिया है। बताते दें कि CM Bhagwant Mann सरकार द्वारा अपराध और नशे के खिलाफ लंबे वक्त से अभियान चलाया जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में अपराधियों पर नकेल कसी गई है।
जानकारी के मुताबिक अभी तक 41 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ हर दिन बड़ी संख्या में छापेमारी की जा रही है। वहीं अब इसका असर भी देखने कोमिल रहा है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ाजनकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 580 रेड की गईं। 320 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟓𝟗 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 580 raids conducted
✔️ 320… pic.twitter.com/Jx3Ej36AhI— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 29, 2026
1 घोषित अपराधी को पकड़ा गया। 10 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 41,385 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann के सख्त निर्देश
बता दें कि नशे और अपराध के रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसके असर भी देखने को मिल रहा है। अपराध की बात करें तो अभी तक 41 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अगर नशे की बात करें तो अभी करीब 70 हजार ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इसके साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
