CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे के खिलाफ भी पुलिस तरह से एक्शन मोड में है। पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। नशे के खिलाफ भी जारी अभियान में पंजाब पुुलिस को लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है। अभी तक 65 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इसके अलावा बॉर्डर पार सेे हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। वहीं अगर अपराध की बात करें तो पंजाब पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई और छापेमारी की जा रही है। जिसका असर देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 32 हजार से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से, राज्य भर में चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर लक्षित छापे मारकर गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 438 छापे मारे गए। 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 1 घोषित अपराधी को पकड़ा गया। 1 हथियार बरामद किया गया। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 32,553 हो गई है।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟐𝟗 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 438 raids conducted
✔️ 156… pic.twitter.com/ogdtC73mzH— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 30, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में विशेष अभियान
पंजाब पुलिस ने राज्यभर में संगठित अपराध, नशा तस्करी, गैंगस्टर नेटवर्क, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। इस दौरान हजारों संदिग्धों की जांच की गई और बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
