CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर लगातार एक्शन मोड़ में है। जिसका साफ असर देखने को मिल रहा है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही राज्य में भी नशे को लेकर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 493 दिन पूरे हो चुके है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 150 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 26.2 किलोग्राम हेरोइन, 22 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 1.2 किलोग्राम अफ़ीम, 434 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹6600 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟗𝟑 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 150 drug smugglers and recovered 26.2 kilograms of heroin, 22 kilograms of poppy husk, 1.2 kilograms opium, 434 intoxicant pills and… pic.twitter.com/6gQVa6r0D2
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 8, 2026
इसके अलावा, 22 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया और प्रेरित किया गया”। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 150 ड्रग तस्कर गिरफ्तार 493 दिनों में ड्रग तस्कर गिरफ्तार रिकवरी – 72397 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
पंजाब के CM Bhagwant Mann के निर्दशों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 150 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 26.2 किलोग्राम, कुल ज़ब्त पोस्ता भूसा – 22 किलोग्राम, कुल ज़ब्त अफीम – 1.2 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 434, कुल बरामद ड्रग मनी – 6,600 रुपये, 493 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 72,397, SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 22 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया।
