स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए CM Bhagwant Mann सरकार की सख्त कार्रवाई, 1800 से अधिक बसों की हुई जांच, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए CM Bhagwant Mann सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है। राज्यभर में स्कूल बसों की व्यापक जांच की गई, जिसके तहत 1800 से अधिक स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाली सभी बसें सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें।

इसी जानकारी खुद पंजाब सरकार में मंत्री डॉ बलजीत कौर ने दी है। मालूम हो कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार नए-नए कीर्तिमान रच रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए CM Bhagwant Mann का बड़ा कदम

आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि “स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए मान सरकार की सख़्त कार्रवाई, कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर ने जानकारी दी। सेफ़ स्कूल व्हीकल पॉलिसी’ के तहत पूरे राज्य में स्कूल बसों की लगातार जांच। अब तक 1,842 बसों की जांच पूरी, 526 चालान काटे गए और 3 बसें ज़ब्त की गईं है”।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों ने स्कूल बसों में उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे (जहां आवश्यक), आपातकालीन निकास द्वार और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान जिन स्कूल बसों में सुरक्षा संबंधी कमियां या नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। संबंधित स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 1,842 बसों की जांच पूरी, 526 चालान काटे गए और 3 बसें ज़ब्त की गईं है”।

 

 

Exit mobile version