‘कोशिशों को दिल से सलाम…’ नेशनल डॉक्टर्स डे पर CM Bhagwant Mann ने कहीं ये बात, देश की सेवा में योगदान का किया जिक्र

CM Bhagwant Mann: पंजाब में हर किसी के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है और ऐसे में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। इस सब के बीच डॉक्टर्स डे के मौके पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। आइए जानते हैं।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Screen Grab From x CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है और यह सच है कि वह किसी की जिंदगी बचाने के लिए जिस कदर मेहनत करते हैं वह वाकई सराहनीय होता है। वहीं डॉक्टर्स डे के मौके पर अब सीएम भगवंत मान ने सभी डॉक्टर्स को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की है। उन्होंने चिकित्सकों के साथ-साथ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर किया और उसके साथ ही कैप्शन बताया कि आखिर क्यों यह दिन मनाया जाता है। सीएम भगवंत मान ने देश के डॉक्टर्स को जिस अंदाज में सलामी दी वह तारीफ के लायक है।

नेशनल डॉक्टर्स डे पर क्या बोले CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने एक्स प्लेटफार्म पर इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “नेशनल डॉक्टर्स डे डॉ. बिधान चंद्र रॉय जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिसमें देश की सेवा में उनके रोल और योगदान को याद किया जाता है। देश के सभी मेहनती डॉक्टरों की कोशिशों को दिल से सलाम।” सीएम भगवंत मान का पोस्ट उन सभी डॉक्टर्स के लिए है जो दिन रात एक करके मरीजों की सेवा करते हैं और उनके लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

डॉक्टर्स की सेवा की सलामी दे रहे सीएम भगवंत मान

मरीज का सेवा करना डॉक्टर की जिम्मेदारी होती है और उसका निर्वहन वे जिस अंदाज में करते हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। यही वजह है कि सीएम भगवंत मान ने उन्हें सलामी दी है। यह भी सच है कि पंजाब सरकार की तरफ से स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी सुविधाएं लोगों को मिल रही है और फ्री में गरीबों का इलाज हो सके इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है ।

पंजाब में स्वास्थ्य का रखा जा रहा इस तरह ध्यान

पंजाब में सीएम भगवंत मान के निर्देश पर स्वास्थ्य के मामले में चौतरफा विकास किया जा रहा है और सरकारी से लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल तक में फ्री का इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

 

 

Exit mobile version