CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने एसआईआऱ को लेकर राज्य के लोगों से महत्वपूर्ण अपील की है। बता दें कि बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव हुए थे।
वहीं अगले साल पंजाब, यूपी समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव होने है। इसी को देखते हुए पंजाब के CM Bhagwant Mann ने राज्य के लोगों को कुछ विशेष मांग की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Bhagwant Mann ने राज्यवासियों से कर दी ये खास अपील
पंजाब के CM Bhagwant Mann ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि “वोटर्स लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाने के लिए यह फ़ॉर्म भरना ज़रूरी है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में रजिस्टर नहीं है या उसे हटा दिया गया है, तो हो सकता है कि आप सरकारी योजनाओं का फ़ायदा न उठा पाएँ।
VIDEO | Chandigarh: On SIR, Punjab CM Bhagwant Mann (@BhagwantMann) says, “For SIR, it is necessary to fill out this form so that your name is included in the voters’ list. If your name is not registered in the voters’ list, or if it has been removed, then you may not be able to… pic.twitter.com/Bfzwit95ao
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2026
इसलिए, मैं आप सभी से गुज़ारिश करता हूँ कि यह फ़ॉर्म ज़रूर भरें। अपने वोट को सुरक्षित रखने के लिए यह फ़ॉर्म भरना ज़रूरी है। कृपया इस प्रोसेस में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की मदद करें।”
बैंक खातों में भेजकर अपना वादा पूरा किया – सीएम मान
CM Bhagwant Mann ने वीडियो में आगे कहा कि “हमारी सम्मानित माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई। मैंने वादा की गई आर्थिक सहायता सीधे आपके बैंक खातों में भेजकर अपना वादा पूरा किया है।
Chandigarh: Punjab Chief Minister Bhagwant Mann says, “Congratulations to our respected mothers, sisters, and daughters. I have fulfilled my promise by transferring the promised financial assistance directly into your bank accounts. Today, I also want to share something very… pic.twitter.com/3XLd5kJMuy
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
आज मैं एक बहुत ज़रूरी बात भी बताना चाहता हूँ। चुनाव आयोग वोटर लिस्ट का ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) कर रहा है। यह पक्का करने के लिए कि आपका नाम नई वोटर लिस्ट में शामिल हो, आपको ज़रूरी फ़ॉर्म भरना होगा”। बता दें कि एसआईआर का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव के समय मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन हो। इससे फर्जी नामों को हटाने, नए मतदाताओं को जोड़ने और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलती है।
