पंजाब स्पोर्ट्स क्रांति के तहत CM Bhagwant Mann का ऐतिहासिक कदम! IPL की तर्ज पर शेर-ए-पंजाब T-20 लीग की जानें खासियत

CM Bhagwant Mann: आईपीएल की तर्ज पर पंजाब में T20 लीग की अनाउंसमेंट की गई है जहां 15 दिन में 27 टूर्नामेंट होने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे युवाओं को खास मौका सरकार की तरफ से दिया गया है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: स्पोर्ट्स क्रांति के तहत पंजाब में हर एक ऐतिहासिक फैसले लेने में मान सरकार कभी भी पीछे नहीं है। ऐसे में राज्य के उभरते हुए खिलाड़ी को क्रिकेट की दुनिया में एक अलग पहचान मिल सके। वह देश के नामी क्रिकेटर्स के साथ खेल सके इसके लिए आईपीएल की तर्ज पर शेर-ए-पंजाब T-20 लीग आयोजन होने वाला है जिसकी जानकारी दी गई है। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की तरफ से जारी किए गए T20 लीग राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। यह उनके सपने को हकीकत में तब्दील कर सकता है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

सीएम भगवंत मान का स्पोर्ट्स की दिशा में बड़ी पहल

आप पंजाब की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई और बताया गया की क्रिकेट का मेगा इवेंट शेर-ए-पंजाब T-20 लीग 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने वाला है। जाहिर तौर पर 15 दिन के इस क्रिकेट लीग में 6 टीम हिस्सा लेंगे जिसमें देश के बड़े खिलाड़ी भी शामिल होंगे। यह जाहिर तौर पर पंजाब के उभरते हुए खिलाड़ी के लिए क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने और सपने को हकीकत में तब्दील करने का अच्छा मौका बताया जा रहा है जहां बड़े खिलाड़ी भी शामिल होने वाले हैं।

जानिए CM Bhagwant Mann के निर्देश पर कब है शेर-ए-पंजाब T-20 लीग के लिए ऑक्शन

पंजाब की अपनी प्रीमियर घरेलू फ्रेंचाइजी शेर-ए-पंजाब T20 लीग लॉन्च हुई। राज्य भर में युवा क्रिकेट टैलेंट को निखारने और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए खास मौके बनाने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान के निर्देश पर बने इस क्रिकेट लीग शेर-ए-पंजाब T-20 लीग टूर्नामेंट में 27 मैच होने वाले हैं जहां अमृतसर, फाज़िल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और बठिंडा की टीमें लीग में हिस्सा लेंगी। बता दें कि लॉन्च में शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि प्लेयर ऑक्शन 9 अगस्त को होगा।

 

 

Exit mobile version