CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब की महिलाओं का हुआ उद्धार, बेटा और भाई बोलकर मां-बहनों ने लुटाया प्यार

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं को एक सम्मानपूर्वक जिंदगी जीने का देने का काम जिस तरह से सरकार की तरफ से की गई है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। आइए जानते हैं आखिर पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की माता और बहनों को सुरक्षित रखने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की तरफ से एक हितकारी कदम उठाया गया। इसके तहत एक महीने में उन्हें 1000 से लेकर 1500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सीएम भगवंत मान की इस पहल ने लोगों का ध्यान खींचा है और निश्चित तौर पर इसने पंजाब की महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। इस सब के बीच आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे सम्मान राशि की वजह से माताओं और बहनों को प्यार का तोहफा मिला है।

CM Bhagwant Mann ने इस तरह से बढ़ा दिया पंजाब की महिलाओं की खुशी

आप पंजाब ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि “सीएम भगवंत मान का मानदेय माताओं के सम्मान और बहनों के प्यार की निशानी! 3000 और 4500 दिए गए, उनकी खुशी बढ़ाने की एक छोटी लेकिन असरदार कोशिश।” इस योजना के तहत सीएम भगवंत मान हर महीने पंजाब की सभी महिलाओं को 1008 और 1500 देने की घोषणा की है जिसकी पहली किस्त 3 महीने का एक बार में जारी किया गया और उन्हें 3000 और 4500 मिले हैं। सोशल मीडिया पर #पैसे आ गए ओय के साथ हजारों महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

सीएम मान के पैसे ने महिलाओं का किया उद्धार

वहीं इसके साथ एक वीडियो भी जारी किया गया है जहां देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला सीएम भगवंत मान को अपना बेटा बताती है तो वही एक महिला उन्हें अपना भाई कहते हैं जिनकी वजह से उनके चेहरे पर खुशी आई। इतना ही नहीं महिला ने यह भी कहा कि अब हर महीने उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से पैसे मिलने वाले हैं जिसे वह जहां चाहे खर्च कर सकती है।

फिलहाल महिलाओं की यह सम्मान राशि जारी कर निश्चित तौर पर उन्हें तोहफा दिया गया है। इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है जो भले ही पंजाब की महिलाओं को अमीर ना बन सके लेकिन उन्हें किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 

 

 

Exit mobile version