CM Bhagwant Mann  सरकार ने पंजाब से किया गुंडों का सफाया,  पुलिस को मिली ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान में बड़ी सफलता

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य को पूरी तरह अपराध-मुक्त बनाने के लिए 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस को इस मुहिम में अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. जिसकी जानकारी एक्स पर दी है.

Punjab News

Punjab News

CM Bhagwant Mann:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा राज्य को गैंगस्टर और अपराध मुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. इसी लिए राज्य में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान चलाया हुआ है.  पुलिस को इस मुहिम में अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है.पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री और डीजीपी के नेतृत्व में राज्यभर में ताबड़तोड़ छापेमारी करके हजारों अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है, जिससे राज्य में गैंगस्टरों का नेटवर्क खत्म हो रहा है. इससे आम जनता में सुरक्षा मिल रही है. पंजाब पुलिस को इस मुहिम में बड़ी सफलता मिली है. जिसकी जानकारी एक्स पर दी गई है.

CM Bhagwant Mann सरकार को ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान में मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान में मिली सफलता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ‘दिन 287 | ‘गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई’ पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित स्थानों पर छापेमारी करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।

✔️ 477 छापेमारी की गईं
✔️ 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 3 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया
✔️ 5 हथियार बरामद किए गए।

इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 82,337 हो गई है।

पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

📞 एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन: 93946-93946 पर अपनी जानकारी गुमनाम रूप से साझा करें।’

देखें पोस्ट

Exit mobile version