CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में भगवंत मान सरकार चल रही है। सीएम मान के द्वारा राज्य में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश का तेजी से विकास हो सके। शिक्षा, रोजगार और हेल्थ के बाद मान सरकार राज्य से बदमाशों को खत्म करने का काम कर रही है। इसके लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत पंजाब से गुंडो और गैंगस्टर्स का खात्मा किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता को पंजाब पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।
CM Bhagwant Mann सरकार के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान को मिली सफलता
पंजाब पुलिस ने एक्स पर ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की सफलता की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘दिन 279 | ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।
देखें पोस्ट
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟕𝟗 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations across the state.
✔️ 543 raids conducted
✔️ 231 individuals arrested
✔️ 7 proclaimed offenders apprehended
✔️ 2 weapons recoveredWith this, total arrests have reached 80,898 since the launch of the campaign.
Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously: Anti-Gangster Helpline – 93946-93946
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 27, 2026
✔️ 543 छापेमारी की गईं
✔️ 231 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 7 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया
✔️ 2 हथियार बरामद किए गए
इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 80,898 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपनी जानकारी गुप्त रखते हुए साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946।’
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का उद्देश्य
पंजाब को गुंडा मुक्त करने के लिए मान सरकार के द्वारा 20 जनवरी 2026 को ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की शुरुआत की गई थी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के साथ मिलकर सीएम मान ने इस खास मुहीम को शुरु किया था। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य पंजाब से गैंगेस्टर, नशा, अवैध हथियार और इंटरनेशनल लेवल पर फैले नेटवर्क को खत्म करना है। इसमें सरकार को बड़ी सफलता भी मिल रही है। ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ अब तक कई सौ गैंगेस्टर्स को खत्म कर चुकी है।
