CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही भगवंत मान सरकार के द्वारा पिछले 600 दिनों से नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध ‘ अभियान ने राज्य में कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस के द्वारा आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई है। इसके साथ बताया गया है कि, पंजाब किस तरह से तेजी से नशामुक्त राज्य की तरफ बढ़ रहा है।
CM Bhagwant Mann सरकार को ‘युद्ध नशों के विरुद्ध ‘ अभियान में मिली बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस की तरफ से नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध ‘ अभियान की सफलता को एक्स पर जारी किया गया है। इसके साथ जानकारी देते हुए लिखा , ‘पंजाब | युद्ध नशों केविरुद्ध के 600 दिन। नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
देखें पोस्ट
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟔𝟎𝟎 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 103 drug smugglers and recovered 10.1 kg of heroin, 518 grams of opium, 40 kg of poppy husk, 1,378 intoxicant pills, and ₹7,550 in drug money.
Additionally, 25 individuals were counselled and encouraged to undergo de-addiction and rehabilitation treatment.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 23, 2026
पुलिस ने उनके पास से 10.1 किलोग्राम हेरोइन, 518 ग्राम अफीम, 40 किलोग्राम पोस्त का चूरा, 1,378 नशीली गोलियां और नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त 7,550 रुपये बरामद किए। इसके अलावा, 25 लोगों की काउंसलिंग की गई और उन्हें नशा मुक्ति तथा पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) उपचार लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।’
पंजाब को नशा मुक्ति राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उठाए बड़े कदम
पंजाब को नशा मुक्ति राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 मार्च 2025 को ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य राज्य में फैले ड्रग्स के नेटवर्क को खत्म करना और युवाओं को नशे से बचाना है। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा को खेलों और जन आंदोलन से जोड़ना है ताकि राज्य का विकास हो सके। खबरों की मानें तो अभी तक 90 हजार से ज्यादा नशे के शिकार लोगों का इलाज नशा मुक्ति केन्द्रों में हो चुका है। वहीं हजारों लोगों की काउंसलिंग भी चल रही है। राज्य को नशा मक्त बनाने के लिए मान सरकार के द्वारा अलग से 175 करोड़ का बजट दिया गया है। इस दौरान अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को खुली छूट और 117 नए वाहन भी दिए गए हैं। वहीं, नशे की खुलेआम बिक्री पर भी रोक लगाई गई। जो लोग नशा तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं। उन पर भी बड़ा एक्शन लिया जा रहा है।
