Punjab News: पंजाब के चंदपुराना में आज ही बंद होगा टो-प्लाज, खुद CM Mann करेंगे सील, जानें क्या है मामला ?

Punjab News: पंजाब के चंदपुराना में स्थित टो-प्लाज आज ही बंद होगा। खुद CM मान इसे बंद करने पहुंच रहे हैं। इसके लिए सुबह से ही टो-प्लाज पर अधिकारी मौजूद हैं।

Chandpurana Toll Plaza

Chandpurana Toll Plaza

Punjab News: पंजाब के मोगा में कोटकपूरा रोड पर स्थित चंदपुराना टोल-प्लाज आज (5 जून) ही बंद होने जा रहा है। जी हां, पहले ये टोल प्लाजा 21 जुलाई बंद होने था। लेकिन अब CM Mann इसे खुद बंद करने पहुंच रहे हैं। टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि उनके पास मुख्यमंत्री द्वारा टोल प्लाजा बंद करवाने को लेकर कोई ऑफिशियल पत्र नहीं आया है। लेकिन, सुबस से ही मौके पर पुलिस और कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

टो-प्लाज के बंद होने से किसे होगा फायदा ?

दरअसल, ये टोल-प्लाज पीडी अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा बनाया गया है, जो इसका काम भी देखती है। लेकिन, अब इसे समय से पहले बंद कर दिया जाएगा। ये टोल-प्लाजा 25 अप्रैल 2008 को शुरू हुआ था। तब कंपनी के पास 48 किलोमीटर की सड़क के रखरखाव का जिम्मा था। इसके अलावा आसपास के 5 किलोमीटर के क्षेत्र में हर महीने प्राइवेट गाड़ियों के पास भी रिन्यू होते थे, जिसके लिए लोगों को 265 रुपये का शुल्क देना होता था। इस टोल-प्लाजा के बंद होने से मोगा व फरीदकोट के लोगों को बड़ा फायदा होगा। जबकि, इस रूट पर चलने वाली बसों को भी इससे फायदा होगा।

21 जुलाई को बंद होना था टो-प्लाज

टोल प्लाजा के मैनेजर यूनिस खान ने बताया कि सुबह ही टोल-प्लाज पर हचलच बढ़ गई थी। सुबह-सुबह एडीसी, एसएसपी समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ही टोल प्लाजा बंद करवाने आ रहे हैं। लेकिन, इसके संबंध में उनके पास कोई अधिकारिक पत्र नहीं आया है। जबकि, टोल प्लाजा की मियाद 21 जुलाई को खत्म हो रही है। इसकी सूचना टोल प्लाजा के पास एक बोर्ड पर भी लगाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version