CM Bhagwant Mann: शहरों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, उद्योग, कानून-व्यवस्था समेत सभी चीजें व्यापक रूप से बदली हैं। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ये कदम जनहित को ध्यान में रखते हुए उठाए हैं। इसका असर ये है कि लोग खुले दिल से मान सरकार के हर फैसलों और गारंटियों की प्रशंसा कर रहे हैं। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में लोग बढ़-चढ़कर सीएम भगवंत मान के समर्थन में उतर रहे हैं। जनता मान सरकार को दोबारा सत्ता में वापस लाने और भगवंत मान को सीएम के रूप में देखने का संकल्प ले रही है।
CM Bhagwant Mann के हर पहल की प्रशंसा कर रही जनता
पंजाब की जनता मान सरकार के हर प्रयासों की सराहना कर रही है। इसमें जनहित से जुड़े तमाम फैसले शामिल हैं।
ਸਾਰੇ ਵਿਰੋਧੀ ਜ਼ੀਰੋ, CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਾਡੇ ਹੀਰੋ!
ਇਹ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਦੇ ਦਿਲ ਦੀ ਅਵਾਜ਼, ਇੱਕ-ਇੱਕ ਫ਼ੈਸਲੇ, ਇੱਕ-ਇੱਕ ਗਰੰਟੀ ਤੇ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਸਹੂਲਤ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, 2047 ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਰੱਖਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਹਿੱਕ ਠੋਕ ਕੇ ਐਲਾਨ pic.twitter.com/KpGVlWlYSf
— AAP Punjab (@AAPPunjab) April 10, 2026
सीएम भगवंत मान ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूबे में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। पंजाब को नशा मुक्त सूबा बनाने की कोशिश जारी है। अपराधियों पर लगाम कसी जा रही है। ये सबकुछ किया जा रहा है, ताकि सभ्य समाज का निर्माण कर लोगों के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जाए। इससे इतर सीएम भगवंत मान की सरकार द्वारा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा सुविधाओं तक का विस्तार किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ पंजाब की जनता को हो रहा है और बुनियादी सुविधाओं की पहुंच उन तक सीधी हुई है।
सुविधाओं के विस्तार से जनता को सीधा फायदा
मान सरकार द्वारा की जा रही सुविधाओं के विस्तार से जनता को सीधे तौर पर लाभ हो रहा है। चाहें स्वास्थ्य जगत में सुविधा बढ़ने की बात हो, या शिक्षा जगत में व्यापक सुधार की। हर मोर्चे पर जनता लाभान्वित हो रही है। पंजाब की सरकारी स्कूलों में आम लोगों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। उद्योग जगत की बदली तस्वीर लोगों के लिए संभावनाओं के द्वार खोल रही है। ये दर्शाता है कि कैसे सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किया जा रहा है सुविधाओं का विस्तार जनता तक लाभ पहुंचा रहा है।
