बेअदबी के मामलों पर लगाम लगाने की पहल! Bhagwant Mann सरकार द्वारा पारित नए विधेयक से कसेगी नकेल; गलती हुई तो…

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बेअदबी के खिलाफ पारित नए संशोधन विधेयक को लेकर सख्त है। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhagwant Mann

Picture Credit: सोशल मीडिया (सीएम भगवंत मान)

Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान ऐतिहासिक बिल पारित किया गया। जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 पूरी तरीके से सूबे में बेअदबी पर लगाम लगाएगा। भगवंत मान की सरकार द्वारा नए संशोधन विधेयक को पारित किया जा चुका है।

नए विधेयक के तहत बेअदबी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से निपटेगी। सीएम भगवंत मान की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान से शासन किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। अब बेअदबी करने वालों के कोई बहाने काम नहीं आएंगे और उनके खिलाफ मजबूती से नकेल कसी जाएगी।

बेअदबी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए Bhagwant Mann सरकार की पहल!

मान सरकार द्वारा पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में बेअदबी के खिलाफ संशोधन विधेयक पेश किया गया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

सरकार की ओर से नए कानून के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी जा रही है। इस कानून की मुख्य विशेषताएं ये हैं कि विधेयक में बेअदबी की सभी परिभाषाएं शामिल हैं। केवल डीएसपी रैंक का अधिकारी ही बेअदबी से जुड़े मामलों की जांच कर सकेगा। जांच निर्धारित समय के भीतर पूरी की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को दस वर्ष से लेकर आजीवन कारावास और 5 लाख से 25 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

भगवंत मान सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बेअदबी के मामलों में सहयोगी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके तहत बेअदबी में सहायता करने वालों के लिए समान दंड दिया जाएगा। वहीं मानसिक बीमारी जैसे बचाव से जुड़े तर्कों से निपटने का प्रावधान भी नए कानून में है। ये दर्शाता है कि सरकार बेअदबी से जुड़े मामलों पर पूरी तरह विराम लगाने के लिए कैसे प्रयासरत है।

दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्ती कार्रवाई का प्रावधान!

बेअदबी से जुड़े मामलों को लेकर पंजाब सरकार बेहद गंभीर है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर नजीर पेश की जाएगी। नए संशोधन विधेयक में भी सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। ये सारे कदम बेअदबी से जुड़े मामलों को पूर्णत: लगाम लगाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं, ताकि गुरु साहिब का अपमान न हो और रंगला पंजाब की नींव और मजबूत हो सके।

Exit mobile version