Punjab News: सीएम मान ने पंजाब वासियों को दी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की सौगात, जानें किन लोगों को होगा सबसे बड़ा फायदा?

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर जिले के धूरी में एक नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला सीएम मान ने रखी है। इसका सबसे बड़ा फायदा धूरी और इसके आसपास के गांवों के लोगों को होगा, जिन्हें अब पीने और सिंचाई के लिए साफ नहरी पानी मिल सकेगा।

Punjab News

Picture Credit: X

Punjab News:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने संगरूर जिले के धुरी में एक नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की नींव रखी है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और जल प्रबंधन को बेहतर बनाना है। राज्य सराकर के इस फैसले से पानी की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही प्रोपर्टी को लेकर भी उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। मान सरकार ने पंजाब के विकास में उठाए गए इन बेहद  महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

Punjab News: धुरी के लोगों को सीएम मान ने दी बड़ी सौगात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें प्रदेश वासियों को जानकारी देते हुए लिखा है,  ‘आज धुरी के निवासियों को 14 MLD क्षमता वाला एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मिला है, जिसे ₹47 करोड़ से ज़्यादा की लागत से बनाया गया है। अब नहर के पानी को पूरी तरह पीने लायक बनाकर शहर और स्थानीय लोगों को सप्लाई किया जाएगा।

देखें पोस्ट

हमारी सरकार ने नहर के पानी का इस्तेमाल 22% से बढ़ाकर 88% कर दिया है, जिससे फ़सल की पैदावार बढ़ी है और भूजल का संरक्षण हुआ है। आज से हम ‘लाल डोरा’ सीमा के अंदर आने वाली ज़मीनों के लिए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डीड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर रहे हैं। …ताकि लोग अपने घरों का पक्का मालिकाना हक पा सकें… CBI की छापेमारी सिर्फ़ राजनीतिक हताशा का नतीजा है… हमें डराने या बदनाम करने की इन सस्ती चालों से हम डरने वाले नहीं हैं। हम यहाँ पंजाब की सेवा करने आए हैं, पैसे कमाने नहीं, और पंजाबी कभी अन्याय बर्दाश्त नहीं करते… इंकलाब ज़िंदाबाद!’

पंजाब से होगी पानी की समस्या दूर

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतत्व में चल रही मान सरकार लगातार प्रदेश वासियों के हितों में काम कर रही है। पानी की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने अब  कई अहम फैसले लिए हैं। आपको बता दें,पंजाब सरकार ने खेतों और गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए राज्य में अब तक लगभग 14000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछा दी है और आने वाले समय में 7000 किलोमीटर और पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है । इससे राज्य में पानी की समस्या  बहुत जल्द दूर होगी।

 

Exit mobile version