DNP India Hindi

Punjab News: उपचुनाव जीत के बाद जालंधर वेस्ट पहुंचे सीएम मान, जनता को दिया धन्यवाद

Punjab News

Punjab News

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर में पार्टी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप की रिकॉर्ड जीत के पीछे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया और लोगों के बीच आप सरकार की जनहितैषी नीतियों को बढ़ावा देने में उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस दौरान आप पंजाब के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

जालंधर वेस्ट की विधानसभा सीट पर आप की हुई थी जीत

जालंधर वेस्ट की विधानसभा सीट पर अभी हालहि में उपचुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। आप नेता ने भाजपा के शीतल अंगुराल और कांग्रेस की सुरिंदर कौर को हराकर ये जीत अपने नाम की है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले थे। कांग्रेस के सुरिंदर कौर ने 16757 वोट हासिल किए थे। वहीं, भाजपा के शीतल अंगुराल को 17921 वोट मिले थे।

जीत के बाद पहली बार जालंधर पहुंचे सीएम मान

इस जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री जालंधर पहुंचे , जहां पर उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, चुनाव जीतने के बाद आज पहली बार सीएम भगवंत मान जालंधर आए हैं। इस दौरान उन्होंने जालंधर की जनता को धन्यवाद किया है। इसके साथ ही इसका विकास करने को भी कहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Exit mobile version