DNP India Hindi

Rain Alert 18 Feb 2025: यूपी, बिहार में मौसम की मार, मौसम विभाग के अलर्ट से किसानों की बढ़ी चिंता; पहाड़ों पर खौफ; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 18 Feb 2025

फाइल फोटो

Rain Alert 18 Feb 2025: फरवरी का आधे से ज्यादा महीना निकल चुका है। कई राज्यों में गर्मी का एहसास भी शुरू हो गया था, लेकिन एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण विभाग ने कई जगहों पर घने कोहरे, तेज बारिश, बिजली, तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक 18 फरवरी को निकोबार, हरियाणा और राजस्थान में छिटपुट बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है, वहीं 18 फरवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों पर मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।

यूपी में कैसा रहेगा वेदर रिपोर्ट

8 फरवरी को उत्तर भारत के दो बड़े राज्यों — बिहार और उत्तर प्रदेश — में मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा, दोपहर में साफ आसमान और शाम होते-होते ठंडक बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अगर यूपी की बात करें तो विभाग ने बलिया, अयोध्या, बनारस, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, झांसी, अलीगढ़ समेत कई जगहों पर विभाग ने भयंकर बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट के साथ तेज तूफान की संभावना जताई है, जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले 24-48 घंटे यूपी के लिए बेहद चिंताजनक होने वाले है।

बिहार में मौसम की मार से हाल बेहाल

बिहार में मौसम का हाल बेहाल है। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के अंत तक मौसम का यह लुका-छिपी वाला खेल जारी रहेगा। हालांकि दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रजाई या भारी कंबल को पूरी तरह पैक करने के लिए आपको होली तक का इंतजार करना होगा। माना जा रहा है कि आने वाले दो दिनों के भीतर कई जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकते है।

उत्तराखंड, हिमाचल में आसमानी आफत

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी को और उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी को छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तराखंड में 18 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आने से बादल छाए हुए हैं और पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश एवं बर्फफारी के शुरू होने के चांस है। आईएमडी ने 5 जिलों पिथौरागढ़, चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में बादल बरसेंगे और बर्फ गिरेगी।

 

Exit mobile version