Rain Alert 18 May 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई 2026 को पूर्वोत्तर भारत में तेज तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए भी मौसम चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम समेत कई राज्यों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट
पूर्वोतर में आसमानी आफत से मचेगी भयंकर तबाही
पूर्वोतर में विभाग ने आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया विभाग के मुताबिक 18 मई को असम और मेघालय में, 18 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 18 और 19 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश में 17 और 18 मई को, असम और मेघालय में 19 और 20 मई को, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 से 20 मई के दौरान भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 18 और 18 मई को अरुणाचल प्रदेश में, 17 से 23 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रियों की बढ़ी टेंशन
उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
विभाग के मुताबिक पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन हो सकता है। यात्रा मार्ग बाधित होने का खतरा है।
नदी और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है। बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंच रहे है।
18 मई को असम और मेघालय में, 17 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 18 और 19 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 18 मई को, असम और मेघालय में 19 और 20 मई को, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 20 मई के दौरान भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
