Rain Alert 22 June 2026: अलर्ट! बिहार, झारखंड में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मचेगा मौत का तांडव, तो उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

Rain Alert 22 June 2026: मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Rain Alert 22 June 2026

फाइल फोटो

Rain Alert 22 June 2026: मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि खराब मौसम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ पहाड़ों पर भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है, जिससे स्थानीय निवासी और पर्यटकों की टेंशन बढ़ सकती है। इसके अलावा अल-नीनो का भी कहर देखने को मिल सकता है, जिससे सबसे ज्यादा टेंशन किसानों की बढ़ सकती है।

बिहार और झारखंड में बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने और खुले मैदानों में रहने से बचने को कहा गया है। अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, भागलपुर, सासाराम, गया सीतामढ़ी, पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है, साथि ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मालूम हो कि आसमानी आफत के कारण हर साल लोगों की जान चली जाती है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो विभाग ने लातेहार, जमेशदपुर, बोकारो, रांची समेत कई जगहों पर सावधानी बरतनें की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और यातायात प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री,  रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ भूस्खलन का भी अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हिमाचल की बात करें तो यहां भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

 

Exit mobile version