Rain Alert 27 May 2026: सावधान! उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले आसमानी आफत का दिखेगा तांडव, तो हरियाणा-पंजाब में अलर्ट देख घबराएं लोग, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 27 May 2026: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। विभाग ने आंधी, तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Rain Alert 27 May 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Rain Alert 27 May 2026: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों की तेज गर्मी और हीटवेव के बाद अब कई राज्यों में मौसम अचानक बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों के अनुसार, 27 मई को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा और स्थानीय जोखिमों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। चलिए आपको बताते है क आने वाले दिनों में कल का वेदर कैसा रहने वाला है?

उत्तर प्रदेश में आसमानी आफत का दिखेगा तांडव

बीते कई दिनों से यूपी में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। विभाग के मुताबिक शाम और रात के दौरान मौसम अचानक पलट सकता है।

तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और कुछ इलाकों में बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा भी बना रहेगा।

हरियाणा-पंजाब में भी झमाझम बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने पंजाब हरियाणा में भी तेज बारिश, आंधी तूफान और बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा और पंजाब में भी मौसम के बदलते रुख को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे खुले इलाकों, खेतों और सड़क यातायात पर असर पड़ सकता है। पंजाब में आईएमडी ने अबोहर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र में भी अलर्ट जारी कर दिया है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

विभाग के मुताबिक 27 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 27 मई और 1 जून को, असम और मेघालय में 26-28 मई और 31 मई, 1 जून को, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26, 27, 31 मई और 1 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

Exit mobile version