Rain Alert 29 September 2026: अक्टूबर की शुरुआत से पहले पहाड़ी स्थान पर लैंडस्लाइड का भी खतरा बताया गया है तो वहीं दिल्ली, उड़ीसा समेत पांच राज्यों में तेज तूफान की आशंका बताई गई है। कई राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है। ऐसे में किसानों से लेकर आम जनता जो हर दिन सड़क पर निकलती है उन्हें सावधान रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग की तरफ से रेन अलर्ट 29 सितंबर 2026 में 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल।
किन 23 राज्यों में है Rain Alert 29 September 2026
पश्चिम बंगाल से लेकर पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश तक बारिश का कहर बरकरार रहने वाला है। वहीं खतरे के घेरे में 23 राज्य बताए गए हैं जिसमें यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, लद्दाख पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, मेघालय और गुजरात का नाम शुमार है जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिल्ली में क्या है रेन अलर्ट
दिल्ली में अगर मौसम की स्थिति की बात करें तो कहा जा रहा है कि मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहने वाले हैं तो वही आंधी की संभावना भी बताई गई है।
यूपी में क्या होगी बारिश
इसके साथ ही अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की हाल की बात करें तो पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आंधी तूफान का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई गई है।
बिहार और झारखंड में बारिश का है कितना खतरा
बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो बादलों की आवाजाही रहने वाली है और हल्की बारिश ज्यादातर जिलों में रहेगी। छिटपुट बारिश के साथ ही तूफानी हवाएं चलने की संभावना है तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अभी खतरा बताया गया है। इसके साथ ही झारखंड में भी गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है।
आईएमडी अलर्ट की बात करें तो पहाड़ी इलाकों में मौसम का उग्र अवतार देखने को मिलने वाला है जहां उत्तराखंड में की आशंका जताई गई है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का खतरा जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में तूफान और बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में तेज बारिश का अलर्ट बताया गया है।
