Rain Alert 3 July 2026: मौसम का मिजाज देश के कई राज्यों में डराने वाला रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक बिहार समेत देश के कई राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक, मूसलाधार बारिश और वज्रपात की घटनाओं की आशंका बनी हुई है। वहीं हरियाणा और पंजाब में मानसून के सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और जलभराव की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बता दें कि कई राज्यों में मानसून ने की एंट्री हो चुकी है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।
बिहार में मौसम का दिखेगा कहर
बिहार में मौसम का कहर दिखना शुरू हो चुका है। बारिश के साथ बिहारवासियों को गर्मी से राहत को मिली है, लेकिन विभाग ने ठनका और तूफान का अभी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सबसे खास बात है कि अगर अच्छी बारिश होती है तो इससे किसानों की फायदा हो चुका है। अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय, सासाराम, बोधगया समेत कई जगहों पर विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
हरियाणा और पंजाब में मानसून दिखाएगा असर
हरियाणा और पंजाब में 3 जुलाई को मानसून के और मजबूत होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हरियाणा की बात करें तो आईएमडी ने सोनीपत, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पंजाब की बात करें तो विभाग अमृतसर, फगवाड़ा, जालंधर, लुधियाना समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
बारिश के चलते शहरों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। सड़कें फिसलन भरी होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
3 और 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और झारखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है) चलने की संभावना है।
