Rain Alert 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 25 राज्यों में काले बादलों का डेरा! भयावह आंधी-तूफान का दिखेगा रौद्र अवतार, दिल्ली और बिहार-यूपी में भी अलर्ट

Rain Alert 4 September 2026: किन 25 राज्यों में प्रलय की स्थिति रहने वाली है और किन जगहों पर आंधी तूफान का खतरा बताया गया है। आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कहां कैसा रहने वाला है मौसम का हाल।

Rain Alert 4 September 2026

Photo Credit- Google Rain Alert 4 September 2026

Rain Alert 4 September 2026: बारिश के खतरनाक कहर ने देश के अलग-अलग राज्यों में अफरातफरी मचा दी है जहां इसकी वजह से कई शहरों में हर दिन आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी किया जाता है। वहीं इस सब के बीच आखिर कृष्ण जन्माष्टमी 2026 यानी रेन अलर्ट 4 सितंबर 2026 में क्या कहा गया है। किन 25 राज्यों को मूसलाधार बारिश से गुजरना पड़ सकता है और कहां मौसम सुहाना रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मौसमी उपद्रव की वजह से उत्तर भारत और गंगा से सटे राज्यों में अफरातफरी देखने को मिलने वाला है।

दिल्ली में जानें Rain Alert 4 September 2026 में खतरा

जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है जहां 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने वाली है तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार की देखें हालत

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो गाजियाबाद से लेकर नोएडा, आगरा, अलीगढ़, राय बरेली तक में आंधी तूफान का खौफ देखने को मिलेगा। इस दौरान 30 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है तो वहीं बिहार में भी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जहां ज्यादातर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

चौतरफा बारिश की वजह से दिख सकता है खतरा

मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट आईएमडी की तरफ से जारी किया गया है तो राजस्थान में आंधी बारिश की वजह से अफरातफरी मचने वाली है। उत्तराखंड में भीषण बारिश और भूस्खलन का खतरा बताया गया है तो हिमाचल प्रदेश में तूफानी बारिश तो झारखंड में तबाही मचने वाली है। जम्मू कश्मीर और पंजाब के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान का खतरा बताया गया है तो ऐसे में सावधान रहना जरूरी है।

इन 25 राज्यों में जन्माष्टमी पर दिखेगा तांडव

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की वजह से हड़कंप देखा जा सकता है।

 

 

 

Exit mobile version