Rain Alert 7 May 2026: चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, तो इन जगहों पर आसमानी आफत से मचेगी तबाही, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 7 May 2026: आईएमडी ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Rain Alert 7 May 2026

फाइल फोटो

Rain Alert 7 May 2026: चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आईएमडी ने 7 मई के आसपास राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लगातार बदलते मौसम को देखते हुए राज्य प्रशासन ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। पहले भी भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते कई जगहों पर अलर्ट रखा है। जिसमे पेड़ उखड़ने बिजली आपूर्ति बाधित होना, सड़कों के बंद होने जैसी घटनाएं सामने शामिल है।

उत्तराखंड में मौसम का होगा तांडव

चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में मौसम अचानक बदल गया आईएमडी ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में खराब मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। जिसमे – देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी शामिल है। इसके अलावा 7 तारीख को असम और मेघालय में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति तक) की संभावना है।

इन इलाकों में मचेगी तबाही

अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, रायलसीमा, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में छिटपुट से लेकर छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है; तेलंगाना में 7 मई को, लक्षद्वीप में 9 और 10 मई को।अगले 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में छिटपुट भारी वर्षा की भी संभावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7 और 8 मई को।

6 मई को तेलंगाना में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश में 7 मई को, विदर्भ में 6 मई को और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) चलने की संभावना है। विदर्भ में 7 मई को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

 

Exit mobile version